Monday, 6 December 2021

काव्य

शीर्षक - क्या लिखू ? 


 क्या लिखूं मैं क्या लिखूं.....? 
प्रेम पर कुछ गीत दूँ या उल्फतों के प्रीत दूँ , 
चाहतों के रंग दूँ या एक नई उमंग दूँ ।
  क्या लिखूं मैं क्या लिखूं...... 

गीतों के सरगम लिखूं या ज़ख्मों पे मरहम लिखूं, 
यादों के पर्वत लिखूं या मिलने के शर्बत लिखूं। 
  क्या लिखूं मैं क्या लिखूं...... 

वृक्ष की डाली लिखूं या चिड़ियों की ताली लिखूं, 
रात को काली लिखूं या रात मतवाली लिखूं। 
  क्या लिखूं मैं क्या लिखूं.....


भ्रष्ट नेता पर लिखूं या त्रस्त अभिनेता पर लिखूं, 
देशभक्ति पर लिखूं या नारी शक्ति पर लिखूं। 
  क्या लिखूं मैं क्या लिखूं.....

लेखक - दीवेश दीक्षित

====================================

काव्य

शीर्षक-पिता का हाथ

बचपन में चलना सीखने के लिए एक हाथ मेरी उँगलियाँ थामें हुए था।
वो हाथ मेरे पिता का था।

मुझे चोट लगने पर एक हाथ मेरे आंसूं पोंछ रहा था।
वो हाथ मेरे पिता का था।

ग़लत राहों पर जाने पर एक ज़ोरदार हाथ मेरे गालों पर था।
वो हाथ मेरे पिता का था।

जब परेशान था मैं, एक सहानुभूतिपूर्ण हाथ मेरे कंधों पर था।
वो हाथ मेरे पिता का था।

मैं जब भी नतमस्तक हुआ, एक हाथ मेरे सर पर आशीर्वाद का था।
वो हाथ मेरे पिता का था।

जब अकेला चला था इस दुनिया से लड़ने को एक हाथ मेरे हाथों को कसके थामे हुए था।
वो हाथ मेरे पिता का था।
वो हाथ मेरे पिता का था।

लेखक - दीवेश दीक्षित

====================================

Wednesday, 24 July 2019

शायरी 44

शायरी 44


तेरी वादाखिलाफत रोक लेती हैं
मुझे तेरे पास आने से...

वर्ना इस ज़माने की क्या औकात
की रोक ले तुझे पाने से....

Saturday, 4 May 2019

शायरी 43

शायरी

सभी के ख्वाबों से लगभग गायब सा हो गया हूँ मैं।
उनकी बातों में लगभग शायद सा हो गया हूँ मैं। 

Monday, 15 April 2019

शायरी 42

शायरी 


"बहुत कुछ है दिल में कहना चाहता हूँ,
किसी से लिपट कर आज रोना चाहता हूँ।
बहुत रातें बिताई है,
जाग कर मैने
एक रात सुकून से सोना चाहता हूँ।"

Tuesday, 5 February 2019

शायरी 41

शायरी

कमियां तो लाखों है मुझ में !

पर है,तो ख़ूबियाँ भी

बता ए  ढूंढ़ने वाले तुझे मुझमे क्या मिला ?

Thursday, 26 July 2018

शायरी 40

शायरी

आज कल किताबों से हुँ,इतना करीब रिश्तों में।

की चंद लम्हों की नींद लेता हूँ, वो भी किश्तों में।